मुक्त विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा एवं व्याख्यान आज

मुक्त विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा एवं व्याख्यान आज

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। कारगिल युद्ध में भारत की विजय की 27वीं वर्षगांठ कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार को देशभक्ति और शौर्य का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि 27 जुलाई 2026, को दोपहर 3:00 बजे विश्वविद्यालय के गंगा परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा परिसर में देशभक्ति के नारों के साथ होते हुए सरस्वती परिसर पर समाप्त होगी। तिरंगा यात्रा में शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर भाग लेंगे।
तिरंगा यात्रा के पश्चात दोपहर 3:30 बजे विश्वविद्यालय के तिलक सभागार में कारगिल शहीदों की स्मृति में व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनकी वीरता को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता  माहिम शर्मा, कमांडेंट, ओ डी फोर्ट प्रयागराज रहेंगे। वे कारगिल युद्ध, सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम अध्यक्षता करेंगे। समारोह के समन्वयक प्रोफेसर एस कुमार ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शहीदों को नमन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *