मौनी अमावस्या पावन पर्व पर स्वर्ण कला सोसाइटी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। मौनी अमावस्या पावन पर्व पर स्वर्ण कला सोसाइटी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया
मौनी अमावस्या के दिन 18 जनवरी रविवार को काली मार्ग संगम नगरी शंकराचार्य जी शिविर के पास स्वर्ण कला सोसाइटी द्वारा प्रसाद स्वरूप आलू दम बुंदिया पूडी हेलुआ, का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही। लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद स्वरूप आलू दम बुंदिया पूडी हेलुआ,ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
प्रसाद स्वरूप आलू दम बुंदिया पूडी हेलुआ, भोज के आयोजन का उद्देश्य पर्व की परंपरा के साथ सामाजिक सेवा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। आयोजन स्थल पर स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। स्वर्ण कला सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्यों एवं सभी सोनार समाज के पदाधिकारी ने स्वयं सेवा भाव से लोगों को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान सहयोग और समरसता का माहौल बना रहा। आयोजक स्वर्ण कला सोसाइटी राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश चन्द्र सोनी ने कहा कि मौनी अमावस्या का पर्व समाज को जोड़ने और सेवा का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों को सहयोग मिलता है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। स्वर्ण कला सोसाइटी प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा लगातार जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। आगे भी सोसाइटी इसी भावना के साथ सेवा कार्य करता रहेगा।
स्वर्ण कला सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्यों ने कहा कि मौनी अमावस्या पर दान, पुण्य और सामाजिक समरसता का पर्व है। प्रसाद स्वरूप आलू दम बुंदिया , पूड़ी, हेलुवा, भोज के माध्यम से सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। स्वर्ण कला सोसाइटी संस्था का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वर्ण कला सोसाइटी से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा। लोगों ने स्वर्ण कला सोसाइटी रजि. संगठन सम्पूर्ण भारत के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में चंदन सोनी ,आदर्श सोनी, सतीश सोनी ,विकास सोनी, राजकुमार सोनी ,इंजी. दीनानाथ वर्मा, रंजना वर्मा ,रेखा देवी ,गोपीनाथ वर्मा, सीताराम सोनी, संदीप सोनी,बुध्दसेन वर्मा, छोटे लाल सोनी, स्वर्ण कला सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्य और सोनार समाज भाई बंधु उपस्थित रहे।
