दबंगई से गरीब परिवार का जमीन कर रहे हैं कब्जा पीड़ित परिवार मांडा थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

दबंगई से गरीब परिवार का जमीन कर रहे हैं कब्जा पीड़ित परिवार मांडा थाने में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। रामसागर पुत्र स्व० बरमदीन निवासी ग्राम गोरैया खुर्द, थाना-माण्डा का स्थायी निवासी है। प्रार्थी स्थित मौजा इण्डिया की गाटा संख्या 548 रकबा 0.424000 का सक्रमणीय भूमिधर लिखित काश्तकार है। जिस पर गोरुवार बनाकर मेस गाय मवेशियों को बांधकर निवास करता है। दिनांक 08.02.2026 को समय सुबह लगभग 7:30 बजे अपने मेली मददगारों के सह पर सुरेश भारतीया पुत्र सूर्यलाल व अंकित उर्फ अमित भारतीया व शिवकुमार भारतीया पुत्रगण सुरेश भारतीया व काजल व आंचल व प्रियंका पुत्रीगण सुरेश भारतीया निवासी ग्राम चपरतला थाना-मेजा, जिला-प्रयागराज हाल मुकाम हलिया थाना-माण्डा व सुरेश का चामाद नाम पता अज्ञात दो अज्ञात लोग एक साथ एक राय होकर लाठी-डण्डों से व धारदार हथियारों से लैस होकर के मुझ प्रार्थी के भूमिधरी मूनि पर कब्जा करने की नियत से मड़हा उजाड़ कर फेंकने लगे और खेत में बंधी मेरे गाय-भैंस को नी जबरदस्ती खोलने लगे। प्राथर्थी ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त विपक्षीगण प्रार्थी को लात-घूसों से व लाठी-डण्डों से व धारदार हथियारों से मारने पीटने लगे काफी हल्ला गुहार करने पर प्रार्थी की बहुएं वहां बीच बचाव करने आई तो उपरोक्त विपक्षीगण सुरेश भारतीया व अंकित व शिवकुमार ने बेइज्जत करने के नियत से अश्लील हरकत करते हुए प्रार्थी के बहुएं के शरीर पर पहने हुए कपड़े को फाड़ डाला जिससे गर्द्धनग्न हो गयी व और अंकित उर्फ अमित कुमार ने लात से मेरी बहु संजू को पेट में मार दिया और काफी मारा पीटा जब प्रार्थी की बहु मोबाइल में वीडियो बनाने लगी तो विपक्षी अंकित मोबाइल छीनकर क्षतिग्रस्त कर दिया व गले में पहने सोने के जेवर भी छीन लिया और मेरे मडहा में रखे कीमती सामान को भी लाठी-डंडा से तोड़-फोड़ दिया उपरोक्त विपक्षीगण प्रार्थी के परिवार को काफी मारे पीटे हैं जिससे हाथ पैरपीठ व पेट व सिर इत्यादि जगहों पर काफी गम्भीर चोटें आई हैं। और अंकित धमकी देते हुए बोला कि निकाल कठबासा आज इन लोगों को जान से मार दूं, कोई कुछ नहीं उखाड़ पाएगा। विपक्षीगण दबंग व सरडंग व गुण्डे किस्म के व्यक्ति हैं विपक्षीगण का तालमेल अपराधिक किस्म के व्यक्तियों के साथ रहता है। ज्ञातव्य हो कि उपरोक्त विपक्षीगण अनुसूचित जाति होने का नाजायज फायदा उठाकर इससे पहले भी प्रार्थी के परिवार को मारे पीटे हैं और लगातार SC/ST के अवैध मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देने व धमकी देकर पहले भी मेरी भूमि के आंशिक भाग पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिए हैं। जिसको हटाने के लिए राजस्व टीम मौके स्थल पर आई ची और खतः अतिक्रमण हटाने हेतु 15 दिवस का समय भी दिया गया था (रिपोर्ट आख्या संलग्न है) किन्तु विपक्षीगण दबंगई व सरहगई से बिना किसी अधिकार के अपने जातीय बल से प्रार्थी की भूमिधरी भूमि हथियाना चाहते हैं। विपक्षीगण का उक्त भूमि से कोई वास्ता सरोकार नहीं हैं। आए दिन मेरे परिवार जान से मारने की धमकी देते हुए दंगा फसाद करने पर अमादा रहते हैं। प्रार्थी व प्रार्थी का परिवार विपक्षीगण के इस अवैध कृत्य से काफी डरा व सहमा हुआ है।।

पीड़ित परिवार का अनुरोध है कि पुजारीगण सुरेश भारतीया पुत्र सूर्यलाल व अंकित भारतीया व शिवकुमार पुत्रगण सुरेश भारतीया व श्यामली पत्नी सुरेश भारतीया व काजल व आँचल व पुत्रीगण सुरेश भारतीय निवासी ग्राम छापर थाना मेजा जनपद व भारतीय सुरेशा का सामान्य नाम अज्ञात के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट में आवश्यक विचिक कार्यवाही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *