सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में फाइलेरिया हाथी पांव की रोकथाम के लिए दवाओं का वितरण
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में फाइलेरिया हाथी पांव की रोकथाम के लिए दवाओं का वितरण मंगलवार को किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को समाप्त करना है।
कार्यक्रम के दौरान सीएससी रामनगर अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह की देखरेख में मरीजों और आम नागरिकों को फाइलेरिया से बचाव की दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को दवा सेवन के सही तरीके, सावधानियों और फाइलेरिया रोग के लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। समय पर दवा का सेवन करने से इस बीमारी से बचाव संभव है। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान हाथीपांव के परजीवियों को नष्ट करने और संक्रमण को रोकने के लिए चलाया जाता है, न कि पहले से प्रभावित अंगों की सूजन कम करने के लिए। साइड इफेक्ट्स (सामान्य): यदि दवा खाने के बाद चक्कर, सिरदर्द, पेट दर्द या उल्टी महसूस हो, तो इसका मतलब है कि परजीवी मर रहे हैं; यह लक्षण कुछ समय में ठीक हो जाते हैं। दवा खाली पेट न खाएं, इसे नाश्ते के बाद ही लेना चाहिए। फाइलेरिया से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और शरीर को ढक कर रखें। फाइलेरिया से मुक्ति के लिए समुदाय को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
