ग्राम प्रधान के अथक प्रयास से विधायक निधि से हुआ सड़क का निर्माण
सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल
मांडा,प्रयागराज। ग्राम प्रधान मंडार के ग्राम प्रधान संतोष पटेल के अथक प्रयास से विधायक निधि योजना के तहत ग्रामीणों को 200 मीटर इंटरलॉकिंग रोड तोहफा में मिला । जिसकी वजह से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला । ग्रामीणों ने प्रधान और विधायक जी को दिल से धन्यवाद दिया और काफी सराहना की । ग्राम प्रधान संतोष पटेल ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में आंगनवाड़ी केंद्र का पुनर्निर्माण भी करवा रहे है । प्रधान के साथ केशव प्रसाद पटेल, रामपति पटेल, अरमान अली, आजाद अली , गणेश केशवानी ,पुलिस दुबे,लवकुश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।
दूसरी तरफ खुरमा ग्राम सभा के प्रधान समर बहादुर बिंद ने भी ग्राम सभा में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण करवा रहे है । उनका कहना है कि नन्हें मुन्हें नौनिहालों को बुनियादी शिक्षा मिल सके ।
ग्राम प्रधान खुरमा समर बहादुर बिंद , ग्राम प्रधान सुरवा सत्यनारायण पटेल और ग्राम प्रधान मंडार संतोष पटेल ने सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
