पत्रकार के पिता के निधन पर जताया शोक
आदर्श सहारा टाइम्स
मांडा, प्रयागराज। विकास खंड मांडा क्षेत्र के अंतर्गत गरेथा में बीते बुधवार को पत्रकार सुरज सोनी के पिताजी की ईलाज के दौरान आज मौत हो गई। सुरज सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते लगभग एक हफ्ते पूर्व प्रयागराज के निजी अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। तथा जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि मृतक का नाम भजन लाल सोनी था। इनके छ पुत्र तथा एक पुत्री थी जानकारी के अनुसार बताया गया कि अंतिम दाह संस्कार सुबह आठ बजे नरवर चौकठा घाट पर उनकी मुखाग्नि दी जायेगी। जहां पत्रकारों ने शोक संवेदना प्रकट किया।
