जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने एवं बैठक में उपस्थित न होने पर कई अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

बी, सी व डी रैकिंग वाले विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं रैकिंग में सुधार लाये जाने के दिए निर्देश

फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को शीघ्रता से करायें पूर्ण

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत कराये पूर्ण-जिलाधिकारी

जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को करायें लाभान्वित

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की अत्यंत धीमी प्रगति एवं कार्य की अच्छी मानीटरिंग न होने तथा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर का स्पष्टीकरण लिए जाने व उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में लगे सभी संविदा कार्मिकों का अच्छी कार्य प्रगति नहीं होने के कारण वेतन रोके जाने तथा 15 दिनों में कार्य प्रगति में सुधार नहीं होने पर उनकी संविदा समाप्ति हेतु नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में धीमी प्रगति होने पर अपर जिलाधिकारी- वित्त एवं राजस्व , कम प्रगति वाले उपजिलाधिकारियो एवं उप निदेशक कृषि को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं l उन्होनें कहा कि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने पर संबंधित किसानों को आगे से पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा l उन्होनें यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था के कार्यो में धीमी प्रगति पाए जाने पर यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं l उन्होनें यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यों को पूर्ण होने के 2 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने तथा भुगतान में जानबूझकर लेटलतीफी करने पर विद्यासागर तिवारी,
परियोजना प्रबंधक,
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड प्रयागराज को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं l

उन्होंने समाज कल्याण विभाग की सामूहिक विवाह योजना एवं छात्रवृत्ति योजना में खराब प्रगति पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने जिन विभागों के माननीय मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर बी, सी व डी रैकिंग है, ऐसे विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को खराब रैकिंग होने का स्पष्टीकरण एवं रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि जिन कार्यों में उनके स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उनकी प्रत्येक सप्ताह पत्रावली के माध्यम से समीक्षा कराये जाने के निर्देश दिए है।

बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थिंयों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणकार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं होगी। कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य समय सीमा के अन्तर्गत है, उन्हें गुणवत्ता के साथ अतिरिक्त मैनपावर तथा रिसोर्स लगाकर तेजी से पूर्ण किया जाये तथा जिन परियोजनाओं में समय के विस्तार की आवश्यकता है, उनका उचित कारण देते हुए समयसीमा का विस्तार कराये जाने एवं ऐसी परियोजनाओं जिसमें अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता है, उसके लिए डिमांड भेजे जाने और ऐसी परियोजनाओं जिन्हें पूर्ण नहीं कराया जा सकता है, उन्हें डैशबोर्ड से हटाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनके भुगतान की कार्यवाही को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए तथा अवशेष राशि को सरेंडर कर दे।

जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं की सत्यापन हेतु बनायी गयी टीम में से जिन अधिकारियों ने सत्यापन रिपोर्ट अभी तक प्रस्तुत नहीं की है, ऐसे अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर सी व डी रैकिंग वाले विभागों की प्रतिदिन मानीटरिंग कराने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पीएम सूर्यघर योजना में खराब प्रगति एवं सी रैकिंग होने पर नाराजगी व्यक्त की और निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित विभाग को दिए है। उन्होंने प्रभारी पीओ नेडा को विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारियों एवं पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एनर्जी का वेण्डरों के साथ बैठक कर पेंडेसी को समाप्त करने के लिए कहा है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति (कक्षा-9 एवं 10), अनुसूचित जाति दशमोत्तर एवं पूर्वदशम, जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना से सम्बंधित खराब रैकिंग पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षण संस्थाओं के स्तर पर समय सीमा के बाद भी लंबित डेटा को एनआईसी के माध्यम से हटाए जाने तथा रैकिंग में सुधार लाये जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में खराब प्रगति एवं सीएम डैशबोर्ड पर सी रैकिंग होने पर जिला विकास अधिकारी को खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाकर एवं ग्राम सचिवों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गोशालाओं में सीसीटीवी लगाये जाने के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि 5 ब्लॉक की गोशालाओं में 60 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और जल्द ही सभी में लगा दिया जाएगा l उन्होनें निर्देशित किया कि कोई भी निराश्रित गौवंश सड़कों पर टहलते हुए न मिले। उन्होंने सभी निराश्रित गौवंशों को गौसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाए जाने तथा किसी भी क्षेत्र में फॉल्ट आदि के कारण ज्यादा समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं l उन्होनें विद्युत बिल संशोधन में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए हैं l उन्होनें मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 102 व 108 का रिस्पॉन्स टाइम घटायें जाने तथा अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कहा है l
जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से निर्माणाधीन आँगनवाणी केंद्रों को पूर्ण कराने तथा जहाँ पर निर्माण स्थान पर भूमि से संबंधित विवाद हैं उसे संबंधित एसडीएम के माध्यम से निस्तारित कराते हुए सभी में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कहा है l

बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं में निम्न श्रेणी का प्रदर्शन होने के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी को चेतावनी देते हुए श्रेणी में सुधार लाते हुए अगले माह उन्हें ए श्रेणी में लाये, अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि जिस विभाग के कारण सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग खराब होगी तथा D श्रेणी में रहेगें उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाएगी। जिलाधिकारी ने फीडिंग के कार्य में ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए है।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी  जी0पी0 कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *