पिकअप गाड़ी को ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर जिससे पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और पिकअप में सवार दो की मौत, मचा हड़कंप
आदर्श सहारा टाइम्स
कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलराहा पश्चिम गांव के पास शनिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे पिकअप को ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और पिकअप में सवार दो पशु व्यापारी की घटना स्थल पर तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई राहगीरों ने जब दुर्घटना देखी तो मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दिया जानकारी मिलते ही मौके पर थाना पुलिस और एंबुलेंस पहुंची पशु व्यापारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया जानकारी मिलते ही पशु व्यापारियों के परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं और कोहराम मचा हुआ है मृतक पशु व्यापारियों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक सराय अकिल कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर देवछार गांव निवासी मुस्तफा उम्र 45 वर्ष पुत्र शौकत अली और मोहम्मद मंजूर उम्र 35 वर्ष पुत्र शाह मोहम्मद पशुओं का व्यापार करते हैं शनिवार की भोर 5:00 बजे पिकअप वाहन से दोनों पशु व्यापारी सौराई पशु बाजार जा रहे थे जैसे ही पिकअप वाहन सवार पशु व्यापारी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलराहा पश्चिम गांव के पास पहुंचे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे पिकअप चालक अनियंत्रित हो गया और वाहन समेत सड़क के नीचे गड्ढे में पलट गए दुर्घटना इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों पशु व्यापारियों की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई आसपास से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना देखी तो मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी जानकारी मिलते ही मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची और थाना पुलिस भी पहुंची दोनों पशु व्यापारियों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया है पशु व्यापारियों की मौत की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
