झोपड़ी में लगी आग दो बकरी सहित बाइक अनाज आदि जलकर हुआ राख

झोपड़ी में लगी आग दो बकरी सहित बाइक अनाज आदि जलकर हुआ राख

आदर्श सहारा टाइम्स

कौशांबी । पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असाढा के फैजीपुर में गरीब की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से रविवार को अचानक आग लग गई है आग लगने की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने हो हल्ला मचाया आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है लेकिन तब तक देर हो चुकी थी इस अग्निकांड में दो बाइक दो बकरी और घर के अंदर रखा कपड़ा बर्तन बिस्तर अनाज नगर रुपए सबकुछ जलकर खाक हो गया गरीब की झोपड़ी भी पूरी तरह से जल गई है जिससे उसके सामने 2 जून रोटी के साथ-साथ रहने की भी समस्याएं आ गई है

जानकारी के मुताबिक पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असाढा के फैजीपुर निवासी मकसूद पुत्र महबूब की झोपडी घर मे रविवार को अचानक आग लग गई झोपड़ी के अंदर उनका लड़का सो रहा था जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली घर परिवार के लोगों ने भाग कर किसी तरह से लड़के को तो बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया आग की विकराल लपटे देखकर लोग परेशान हो उठे जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते-देखते झोपड़ी और घर में रखा सब कुछ जलकर खाक हो गया झोपडी में बधी हुई दो बकरी की जल कर मौके पर मौत हो गई आग में दो बाइक भी जल कर खाक हो गई झोपड़ी में रक्खा अनाज गेहूं कपड़ा बर्तन बिस्तर आलू नगद रुपए आदि समान भी जल कर खाक हो गया अग्निकांड की घटना के बाद परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है 2 जून रोटी के साथ-साथ परिवार के लोगों को रहने की भी दिक्कत उत्पन्न हो गई है गरीबों के हमदर्द बनने का दावा करने वाले समाज के ठेकेदारों ने गरीब की मदद को अभी तक हाथ नहीं बढ़ाया है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *