शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद पुष्प अर्पित कर धूप-दीप जलाकर शिव मंत्रों का जाप करें,कालका दास महाराज

शिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद पुष्प अर्पित कर धूप-दीप जलाकर शिव मंत्रों का जाप करें,कालका दास महाराज

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। कालका दास महाराज, बरम बाबा धाम की पावन तपोभूमि से समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।
भारत सदैव से संतों, ऋषियों और महापुरुषों की भूमि रही है, जहां से पूरे विश्व को प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिकता का संदेश मिला है। इसी पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बरम बाबा धाम से आप सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की जाती है। प्रभु से प्रार्थना है कि आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहे, आपके परिवार में प्रेम और एकता का वास हो तथा आप सभी अपने कर्म पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। बरम बाबा की कृपा से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हों और आपके घर-आंगन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश फैले। आप सभी धर्म, संस्कृति और मानव सेवा के मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। घर या मंदिर में शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल और सफेद पुष्प अर्पित करें। धूप-दीप जलाकर शिव मंत्रों का जाप करें। अगर संभव हो तो रात में रुद्राभिषेक कराना बहुत शुभ माना जाता है। जो लोग मंदिर नहीं जा पाते, वे घर पर भी पूजा कर सकते हैं। घर में बहुत बड़ा शिवलिंग रखने की सलाह नहीं दी जाती। मिट्टी, पत्थर, पीतल या चांदी का शिवलिंग शुभ माना जाता है। शिवलिंग के साथ गणेश जी, माता पार्वती और नंदी की छोटी प्रतिमा रखकर पूजा करना अच्छा माना जाता है।
कौन सा मंत्र करें जप
महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का जप बेहद फलदायी माना गया है। कहा जाता है कि इस मंत्र के जाप से भय और नकारात्मकता दूर होती है और मन को शांति मिलती है। आप सभी पर बरम बाबा का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *