परिषदीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम

परिषदीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम

उरुवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकुरी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा , प्रयागराज। विकास खंड उरुवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकुरी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्र छात्राओं ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा ने कहा कि जीवन मे ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से की गई मेहनत हमेशा सफल होती है और उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें समय का सदुपयोग करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए तथा विद्यालय परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि गाँव के सामान्य परिवार के बुजुर्गों को इस वार्षिकोत्सव महोत्सव में आमंत्रित करके उनका मान-सम्मान बढ़ाया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकुरी की इ.प्रधानाध्यापिका रचना मिश्रा ने बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा का बुके एवं अंग वस्त्र तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। कार्यक्रम का संचालन सुषमा पांडेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान समहन संतोष पटेल का विद्यालय के खेल अनुदेशक जितेंद्र कुमार ने माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर विद्यालय की इ.प्रधानाध्यापिका रचना मिश्रा, सुषमा पांडेय, चंद्रभूषण गौरव, जितेंद्र कुमार, रविशंकर द्विवेदी, कृष्ण कुमार शुक्ला, चेतना तिवारी, सुमन सिंह, दिनेश शुक्ला, सुधाकर द्विवेदी, निशा निषाद, कुशल नारायण, ज्योति सिंह, वंदना यादव, अंजू रानी व राजित राम यादव आदि ग्रामवासी व गणमान्य व्यक्ति तथा शिक्षक उपस्थित रहें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *