अमिलहवा चौराहे पर कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का भव्य उद्घाटन
किफायती दरों पर नेत्र जांच, चश्मा और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। अमिलहवा चौराहा, नगर पंचायत सिरसा में रामेश्वरम हेल्थ केयर फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णा आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर का गुरुवार को भव्य उद्घाटन किया गया। केंद्र का उद्घाटन वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सिंह ने किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।
केंद्र के संचालक डॉ. केपी सिंह पटेल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आई केयर एवं ऑप्टिकल सेंटर की शुरुआत की गई है। यहां कम दामों में आंखों की जांच और उपचार के साथ जरूरत के अनुसार चश्मे की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि सेंटर पर आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधा रहेगी। इसके अलावा मोतियाबिंद सहित आंखों के ऑपरेशन की सुविधा भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आंखों के इलाज के लिए दूर शहर जाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
केंद्र पर डॉ. लवलेश यादव, वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, मरीजों की आंखों की जांच एवं आवश्यक परामर्श देंगे। सेंटर की ओर से लोगों से अपील की गई कि आंखों में किसी प्रकार की परेशानी होने पर समय रहते जांच कराएं और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उपचार लें।
उद्घाटन समारोह में डॉ. संदीप पटेल, शोभित ,डॉ राजीव रंजन वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी, डॉ अनामिका ,डॉ निलिशा,डॉ वादिशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने सेंटर के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने से आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। समारोह के दौरान सेंटर की सुविधाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।
