दिव्य की कप्तानी में कौशांबी वॉरियर्स बनी चैंपियन
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा । विद्या भारती कौशाम्बी क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-2) का समापन बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें कौशांबी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परफेक्ट प्रतापगढ़ को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए परफेक्ट प्रतापगढ़ ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाए। टीम की ओर से विकास (29 रन) और कप्तान विजय मिश्रा (18 रन) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशांबी वॉरियर्स की शुरुआत साधारण रही, लेकिन दिव्य (13), अवनीश (19) और सर्वेश (15) ने टीम को संभाला। इसके बाद कृष्ण प्रकाश सिंह ने मात्र 18 गेंदों में 42 रन (5 छक्के) की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। अंत में पवन कुमार ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को 17.2 ओवर में 139/7 तक पहुंचाकर जीत दिलाई।
फाइनल जीतने में अवनीश यादव, अवधेश, सर्वेश, अरशद, बत्रा, अनुज, आलोक, विपिन, मनोज, राजेश, जय, अरुण, सुरेश और विमल आदि का अहम योगदान रहा।
फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच बेस्ट बालर व बेस्ट बल्लेबाज़ कृष्ण प्रकाश सिंह रहें।
टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज व मैन ऑफ़ द सीरीज कप्तान दिव्य यादव रहे।
मैच का आंखों देखा हाल रघुनाथ द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंपायर की भूमिका मोहित और अजय ने निभाई।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बृजेन्द्र नारायण मिश्र (प्रवक्ता, भाजपा कौशाम्बी) उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का सफल आयोजन अजेय और मोहित द्वारा किया गया, जबकि संरक्षक के रूप में श्री प्रकाश शुक्ल (प्रबंधक, विद्या भारती पब्लिक स्कूल) का विशेष सहयोग रहा।
अंपायर के रूप में सूरज, महेश और अंशुमान तथा स्कोरर के रूप में आरुष, अनमोल, भव्य और पीहू सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस प्रकार कौशांबी वॉरियर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया और दर्शकों को एक यादगार फाइनल मुकाबला देखने को मिला।
