मेजा ऊर्जा निगम ने मनाया स्थापना दिवस का शानदार उत्सव
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने 18 साल पूरे होने के अवसर पर अपने स्थापना दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण दिन की शुरुआत जी श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम के प्रेरक और उत्साहवर्धक संबोधन से हुई, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केक काटकर सभी कर्मचारियों को बधाई दी। अपने संबोधन में जी श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम ने मेजा ऊर्जा निगम की अब तक की यात्रा की सराहना करते हुए, भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए सभी को प्रेरित किया और इस दिशा में कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
निदेशक (परियोजनाएँ), एनटीपीसी एवं एमयूएनपीएल के अध्यक्ष श्री के.एस. सुंदरम ने इस पावन अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने संयंत्र की विद्युत उत्पादन क्षमता एवं उपलब्धता पर प्रकाश डाला तथा एमयूएनपीएल के समग्र विकास और उन्नति पर विशेष बल दिया।
इस विशेष अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पंकज कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), अशोक कुमार सामल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), अंशु बरुआ, मुख्य वित्तीय अधिकारी, विवेक चन्द्र (विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन), ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), एवं कार्यपालक संघ के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी यूनियन और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
