259 विधानसभा विधायक प्रत्याशी रमेश चंद्र वर्मा ने श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, लिया महाराज जी का आशीर्वाद 

259 विधानसभा विधायक प्रत्याशी रमेश चंद्र वर्मा ने श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, लिया महाराज जी का आशीर्वाद

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज।। 259 विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी रमेश चंद्र वर्मा ने श्री सिद्धेश्वर पहाड़ी महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित लोगों से श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं मंदिर के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
मंदिर परिसर में उपस्थित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं से भी उन्होंने मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *