विधायक दीपक पटेल ने जनसुनवाई का नया कीर्तिमान स्थापित किया
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। मंगलवार को फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने अपने आवास पर जनसुनवाई कर एक कीर्तिमान स्थापित किया लगातार जनसुनवाई करने वाले सरल स्वभाव के फूलपुर से भाजपा विधायक दीपक पटेल की जनसुनवाई चर्चा का विषय बन चुकी है विधानसभा उप चुनाव में दो बार विधायक रहे मुजतबा सिद्दीकी को बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी थी विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि फूलपुर और करछना विधानसभा सहित प्रयागराज जनपद के कई स्थानों से बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्या को विधायक दीपक पटेल ने सुनकर उसके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित दिया। उन्होंने कहा कि जनता ही हमे अपना अमूल्य वोट देकर विधायक सांसद बनाती है इनकी समस्या का समाधान कराने से बड़ा कोई काम नहीं है। गौरतलब है कि विधायक दीपक पटेल रोज सुबह 10 से 12, बजे तक जनसुनवाई करते हैं लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान भी कराते हैं हैं । जनता दर्शन में आए लोगों ने विधायक दीपक पटेल की जमकर तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य रूप से नामित पार्षद अरुण कुमार मिश्रा पिंटू नेता, भूपेन्द्र पांडेय अभिषेक सिंह, सतीश पटेल बड़ी संख्या में लोग आदि मौजूद रहे।
