अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में खुशी, दी बधाई

अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों में खुशी, दी बधाई

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिक्षक नेता अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी बनाए जाने पर शिक्षकों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाजपा द्वारा 10 जिलों वाले प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अखिल भारतीय वित्तविहीन विद्यालय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए लंबे समय से संघर्ष करने वाले शिक्षक नेता अशोक कुमार राठौर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राठौर ने शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर लगातार आवाज उठाई है।
इस अवसर पर रवि मिश्रा, मनोज द्विवेदी, विनय पांडेय, परविंदर सिंह, अनिल मिश्रा, कुंवर मृगेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश पटेल, लक्ष्मी नारायण पाल, विष्णु प्रसाद मिश्रा, पीपी सिंह, विनय शुक्ला सहित अन्य लोगों ने अशोक कुमार राठौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *