मानवाधिकार संगठन, भारत का परचम लहराया
मां-बेटे ने एक साथ जीती नेशनल चैंपियनशिप, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। प्रदेश मानवाधिकार संगठन, भारत के लिए यह गौरव और हर्ष का अवसर है। संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डी.के. सिंह की सुपुत्री पूजा कुमारी सिंह एवं उनके पुत्र आदित्य वर्धन सिंह ने 16वीं National Level Championship BOB-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पूजा कुमारी सिंह को चैंपियन मेडल एवं प्रमाण-पत्र तथा उनके होनहार पुत्र आदित्य वर्धन सिंह को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। मां-बेटे की इस जोड़ी ने एक साथ दोहरी सफलता हासिल कर संगठन एवं प्रयागराज का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर प्रदेश मानवाधिकार संगठन, भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन डॉ. अरविन्द सिंह एडवोकेट तथा राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डी.के. सिंह ने दोनों विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविन्द सिंह एडवोकेट ने कहा कि संगठन परिवार की बेटियों और बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे संगठन के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
मां-बेटे की इस दोहरी सफलता से प्रदेश मानवाधिकार संगठन, भारत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संगठन परिवार ने दोनों विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
