मेजा में सेल्फ स्टीम पॉवर एंजिल दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

मेजा में सेल्फ स्टीम पॉवर एंजिल दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा,प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह के मार्गदर्शन में विकासखंड *मेजा* में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत *पावर एंजेल सशक्तिकरण* एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु सुगम कर्त्ता की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आज समापन हुआ। यह प्रशिक्षण राज्य के सभी उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं/शिक्षक को सुगमकर्ता के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करके उनके माध्यम से विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रही 11 से 14वर्ष की बालिकाओं को पॉवर एंजिल के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है । और विद्यालयों की पॉवर एंजिल मीना मंच के माध्यम से सुगमकर्ता के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करती हैं । इस प्रशिक्षण में UNICEF और समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न मॉड्यूल एवं योजनाएं शामिल हैं ।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में आधा फुल कॉमिक्स पर आधारित खेल गतिविधि हुई । इसके अलावा
आधा फुल की नई कॉमिक्स
पर भी गतिविधियाँ हुईं ।
कार्यशाला के दूसरे दिन संदर्भदाता रमेंद्र कुमार सक्सेना एवं आभा रानी ने प्रतिभागियों को मीना मंच की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया। साथ ही आज के प्रशिक्षण में *प्रगति के पंख*
मॉड्यूल , अरमान मॉड्यूल
पाक्सो एक्ट आदि पर विस्तृत चर्चा हुई ।
खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया एवं प्रमाणपत्र वितरित किया। सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले दो सुगम कर्ताओं को तुलसी के पौधे देकर सम्मानित किया।
कार्यशाला का उद्देश्य मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करना है।उक्त प्रशिक्षण में बीना सिंह ,मूर्ति खरबंदा ,सपना मिश्रा ,विभा वर्मा ,सविता ,अल्का शर्मा,राज कुमार ,कुसुम दुबे सुलभ कुमार ,दिनेश सिंह ,शिव नंदिनी पाण्डेय सहित कुल 49 शिक्षक /शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *