पृथ्वी दिवस दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में मनाया गया 

पृथ्वी दिवस दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में मनाया गया

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज । दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज में 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें छात्रों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। इसके बाद निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

छात्रों ने “Save Earth, Save Future” जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. (श्रीमती) स्वतंत्र मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है और इसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष मालवीय ने छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य  सृजन मिश्रा एवं अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *