पंडित शिव महाराज द्विवेदी जूनियर हाई स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

पंडित शिव महाराज द्विवेदी जूनियर हाई स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा प्रयागराज । तहसील क्षेत्र मेजा विकास खंड उरुवा अंतर्गत पंडित शिव महाराज द्विवेदी जूनियर हाई स्कूल पता ब्रम्हचारी आश्रम, ऊंचडीह बाजार, मेजा प्रयागराज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 46वाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम 5 फरवरी दिन गुरुवार को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। जिसमे छात्र छात्राओं के संस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए स्थानीय नगर वाशियो की भीड़ जुड़ी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ  विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्नाकर द्विवेदी ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के नन्हे मुन्हें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मां सरस्वती बंदना स्वागत गीत , देश भक्ति, सहित अनेकों प्रस्तुति की गई । विधालय प्रबंधक पं श्याम नारायण द्विवेदी विधालय प्रबंधिका बंदना द्विवेदी ने आए हुवे सभी अतिथियों सहित सभी लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधालय के अध्यापक शकिल अहमद, आशुतोष मिश्रा, अतुल शर्मा, सचिन द्विवेदी, अध्यापिका पुजा शुक्ला, अमृता गुप्ता,साधना एवम् ज्योतिका यादव रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *