जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति बैठक संपन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति बैठक संपन्न

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज ।  इलाहाबाद डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड इलाहाबाद जनपद प्रयागराज की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति बैठक गुरुवार को कैंप कार्यालय में ज़िलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति के समक्ष सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा पैक्स कम्पूटराइजेशन में अब तक हुई प्रगति के बारे में अवगत कराया I प्रथम चरण में 27 बी-पैक्स का चयन किया गया था जिसका डाटा फीडिंग एवं संतुलन पत्र मिलान का कार्य शीर्ष बैंक द्वारा नियुक्त सिस्टम इंटीग्रेटर नेक्टर इंफोटेल सोलूशन्स कंपनी द्वारा कराया जा रहा है I कुल चयनित 27 बी पैक्स में से कुल बी 08 बी-पैक्स E-PACS में कन्वर्ट हो चुकी है एवं उक्त में अद्यतन फीडिंग का कार्य पूर्ण कराया जा रहा है I द्वितीय चरण में कुल 10 B-PACS में 08 का DYNAMIC DAY END किया जा रहा है एवं 10 में से शेष 02 बी-पैक्स में DYNAMIC DAY END का कार्य प्रक्रियाधीन है I जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्ष 2025-26 से पूर्व प्रथम एवं द्वित्तीय चरण में चयनित कुल 37 बी पैक्स का कार्य पूर्ण कराते हुए E-PACS में परिवर्तित करना सुनिश्चित करे I बैठक में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति सदस्य डी0आई0ओ0, एन0आई0सी०,टेलीकॉम डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (टी0डी0एम0) बी0एस0एन0एल०, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ,सहकारिता,सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक ,चयनित प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति पैक्स के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *