उरुवा में सोमवार को एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्नमुखीकरण कार्यक्रम
बृंदावन गेस्ट हाऊस बिसहिजन में होगी ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व प्रत्येक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का कार्यक्रम।
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज । ब्लॉक संसाधन केंद्र उरुवा द्वारा बृंदावन गेस्ट हाऊस बिहहिजन,मेजारोड में आज 29 दिसंबर 2025 को विकास खंड उरुवा के समस्त ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व प्रत्येक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्नमुखीकरण का आयोजन विभागीय योजनाओं,कार्यक्रमों के विषय में किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी उरुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यक्रम एवं गतिविधियों छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया जाना है। इससे जहां बच्चों के नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव में सकारात्मक वृद्धि होगी, वही समुदाय, अभिभावकों एवं ग्राम पंचायतों का विद्यालय विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय सहभागिता भी सुनिश्चित करेगी। वहीं बीईओ उरुवा वरुण मिश्रा ने ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से आज उक्त कार्यक्रम में सुबह 9:30 बजे तक पहुँचने हेतु निर्देशित किया है और साथ ही साथ अपने-अपने गाँव सभा के ग्राम प्रधानों को भी उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित कर साथ लेकर आने को कहा है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा शिक्षा व पंचायत विभाग के कई अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।।
