उप मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के अमर रचयिता श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

उप मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम के अमर रचयिता श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को प्रयागराज गौरव अनुभूति आयोजन समिति द्वारा प्रयागराज स्थित शहीद चंद्रशेखर आज़ाद सर्किट हाउस में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अमर रचयिता युग मनीषी श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। स्वर्गीय बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक वंदे मातरम का गान किया गया।
मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम माँ भारती के प्रति अटूट प्रेम, बलिदान और आत्मसम्मान का ऐसा मंत्र है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में महान क्रांतिकारियों को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित किया और आज भी हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की भावना को बलवती बनाता है। कहा कि श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को वन्दे मातरम के रूप में राष्ट्रभक्ति का स्वर देकर एकजुट किया तथा उनकी प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ ने जन-जन में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाने का कार्य किया।
माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कार्यक्रम में वंदे मातरम का गान करते हुए हर व्यक्ति गर्व कर रहा था कि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी के द्वारा अंग्रजो के शासनकाल में रची गयी वंदे मातरम जैसी कालजयी रचना स्वतंत्रता संग्राम का महामंत्र बन गयी थी। उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज की धरती पर स्वर्गीय बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी की जयंती के शुभ अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। आने वाले समय में पूरे देश व प्रदेश के वृतान्त में यह सामूहिक गान दिखायी देगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि यह कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि जो काम तलवार के वार से नहीं हो सकता है, वह कलम की नोक/धार से हो सकता है। वंदे मातरम का गान इसी का रूप है। वंदे मातरम लिखने वाले बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी सबकुछ छोड़कर चले गये, परंतु उनके द्वारा लिखी गयी कालजयी रचना ‘‘वंदे मातरम्’’ आज भी पूरे भारत व विदेश में जहां पर भी भारतीय रहते है, वहां इस रचना का गान करते है। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिवस देश के लिए व आजादी की लड़ाई लड़ने वालो के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज सर्किट हाउस के मैदान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा के सामने सामूहिक वंदे मातरम का गान सम्पन्न होना, हम सभी के लिए गौरव का क्षण रहा।
मा0 उपमुख्यमंत्री के द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में जनसुनवाई की गयी। इस अवसर पर मा0 महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, अवधेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान , यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, अन्य जनप्रतिनिधियो व समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *