गोपाल विद्यालय अंग्रेजी माध्यम के छात्र नितिन कुमार ने नीट परीक्षा पास कर लहराया परचम
आदर्श सहारा टाइम्स
कोरांव, प्रयागराज। गोपाल विद्यालय इण्टर कॉलेज अंग्रेजी माध्यम कोरांव प्रयागराज के छात्र नितिन कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 538 अंक प्राप्त कर आल इंडिया रैंक 18624 और केटेगरी रैंक 8000 हासिल किया और विद्यालय, घर परिवार का नाम रौशन किया। बताते चलें कि नितिन कुमार की शिक्षा दीक्षा गोपाल विद्यालय इण्टर कालेज अंग्रेजी माध्यम में ही हुई थी। नितिन के गृह आगमन पर विद्यालय परिवार से अध्यापक अध्यापिका उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी और मुंह मीठा कराया। विद्यालय प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष रुद्र नारायण बाजपेई और प्रधानाचार्य डॉक्टर साबिर अली ने फोन पर बधाई दी। मौके पर उपस्थित विभागाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने नितिन कुमार के पिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिभावक के रूप में पिता जितेन्द्र सिंह के त्याग और समर्पण का ही ये परिणाम है जो नितिन की सफलता के रूप में मिला है। गोविन्द मिश्रा ने बधाई देने के दौरान नितिन को एक सफल डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित किया और बताया कि नितिन बचपन से ही पढ़ाई के प्रति जिम्मेदार था। बधाई देने में मुख्य रूप से विवेक उपाध्याय, नवीन दुबे, नीरज सोनी, राम कृष्ण मिश्र, अरुण सोनी, बालमुकुंद मिश्रा, अशोक यादव, उमाकांत मिश्रा, अमन पाण्डेय, अखिलेश पांडेय, सीमा, परवीन, कविता वर्मा, रुचि शुक्ला, ऋषिकेश कुमार, उमेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।