सिरसा घाट पर शिवरात्रि के अवसर पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज। मेजा स्थित सिरसा घाट पर शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ठंड के बावजूद पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से श्रीनाथ बाबा का पूजा-अर्चना की।
सनातन परंपरा में
शिवरात्रि का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, शिवलिंग पर फूलमाला दूध ,धतूर बैर गान्ना आम का बौर चढ़ाने से पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते सिरसा घाट पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी स्नान किया।
स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और मां गंगा से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर स्नान-दान किया, जबकि कुछ ने जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र दान कर पुण्य कमाया।
नगर पंचायत प्रशासन ने स्नान पर्व के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए कर्मचारी तैनात रहे। पुलिस बल भी मुस्तैद रहा ताकि कोई अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य और पेयजल की भी व्यवस्था की गई थी।
श्रद्धालुओं ने बताया कि शिवरात्रि पर गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह स्नान पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। गंगा तट ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय मां गंगा’ हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
