सोनार का तारा ऊंचडीह बाजार में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात

सोनार का तारा ऊंचडीह बाजार में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात

आदर्श सहारा टाइम्स

उरुवा,प्रयागराज। सोनार का तारा ऊंचडीह बाजार में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात।
मेजा तहसील अंतर्गत स्थित सोनार का तारा ऊंचडीह बाजार में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शिव बारात निकाली गई। शिव भक्तों द्वारा आयोजित इस बारात में भगवान शिव की झांकियां, ढोल-नगाड़े और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।
बारात शुरू होने से पहले शिव भक्तों ने भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिव बारात ऊंचडीह बाजार मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा सोनार का तारा बाजार से गुजरी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
बारात में महिलाओं, पुरुषों और युवा भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति संगीत और डीजे की धुन पर झूमते दिखे। मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया गया। इस आयोजन के कारण सोनार का तारा में दिनभर उत्साह का माहौल रहा।
शिव बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान शिव की बारात में शामिल होना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद समिति के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। जिसमें सुरक्षा के लिए रामनगर चौकी जेवनिया चौकी के प्रशासन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *