महाशिवरात्रि पर छतवा में विशाल भंडारा, हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

महाशिवरात्रि पर छतवा में विशाल भंडारा, हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज जिले के सिरसा क्षेत्र के छतवा गांव में शिवभक्त सुनील कुमार निषाद द्वारा विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए ये भंडारे देर शाम तक चलते रहे, जिनमें हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यह भंडारा सिरसा क्षेत्र के छतवा गांव में भावी प्रधान प्रत्याशी सुनील कुमार निषाद द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है।
जिसमें क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव मंदिर में भंडारे की धूम रही, जहां आस-पड़ोस के साथ-साथ प्रयागराज दूर दराज से आए भक्तों ने भी बाबा भोलेनाथ के दरबार में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। श्री निषाद ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर यह भंडारा हमेशा आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *