जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसील सोरांव के अन्तर्गत ग्राम बलकरनपुर में क्राप कटिंग प्रयोगों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने तहसील सोरांव के अन्तर्गत ग्राम बलकरनपुर में क्राप कटिंग प्रयोगों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के कार्य में तेजी लाये जाने तथा शत-प्रतिशत क्राप कटिंग कराये जाने के दिए निर्देश

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की उत्पादकता तथा उत्पादन की आंकलन हेतु संपादित होने वाले क्राप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा द्वारा गुरूवार को तहसील व ब्लाक सोरांव के अंतर्गत के ग्राम बलकरनपुर में किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा रबी (2025-26) की गेहूं फसल का क्राप कटिंग कराया गया। उनके द्वारा किसान से कुल भूमि क्षेत्रफल तथा कितने क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल बोई गई है तथा विगत वर्ष के सापेक्ष फसल की पैदावार कैसी हुई है तथा गेहूं फसल के बाजार मूल्य की जानकारी प्राप्त की।

फसल गेहूं पर 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज में सम्पादित प्रयोग से ग्राम पंचायत बलकरनपुर की उत्पादकता 38.09 कुंतल आंकी गई। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में क्राप कटिंग प्रयोगों के सम्पादन की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने रबी में नियोजित कुल क्राप कटिंग प्रयोगों का फसलवार/तहसीलवार समीक्षा व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रयोगो की संख्या को शत-प्रतिशत कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने गेहूं के नियोजित के सापेक्ष एग्री एप से क्राप कटिंग प्रयोगो की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार तहसील सोरांव व हंडिया की प्रगति जिले मे कम पायी गई जिसके क्रम मे गेहूं क्राप कटिंग प्रयोगों को शत-प्रतिशत कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जीसीईएस एवं सीसीई एग्री एप के माध्यम से हो रहे गेहूं फसल की क्राप सर्वे की भी जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि जनपद का क्राप सर्वे प्रतिशत 12.25 है तथा क्राप कटिंग का कार्य चल रहा है, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से क्राप कटिंग के कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने तथा शत-प्रतिशत क्राप कटिंग कराये जाने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधान से गांव की समस्याओं एवं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उपजिलाधिकारी से कानूनगों व लेखपाल की टीम बनाकर अवैध कब्जे वाली सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराये जाने तथा अन्य समस्याओं का समाधान कराये जाने के लिए कहा है।

इस दौरान कृषक मिथिलेश कुमारी, अजय द्विवेदी के साथ उप जिलाधिकारी सोरांव श्री ज्ञानेंद्र नाथ, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्रीमती हिना, आलोक पंकज, फसल बीमा से जिला समन्वयक रण विजय, मनीष पाण्डेय, शशिकांत, SMS सत्य प्रकाश यादव, ADO पंचायत सुरेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान बलकरनपुर रीता साहू, राजस्व निरीक्षक ज्ञान प्रकाश व लेखपाल अवनीश पांण्डेय, मो० वारिस एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *