कटका झूंसी में प्रदेश मानवाधिकार संगठन के कार्यालय का उद्घाटन, जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर

कटका झूंसी में प्रदेश मानवाधिकार संगठन के कार्यालय का उद्घाटन, जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। प्रदेश मानवाधिकार संगठन की ओर से प्रयागराज के कटका, झूंसी स्थित प्रयाग इंटरप्राइजेज में गंगापार जिला महासचिव दीप चंद्र उर्फ दीपक कुमार पाण्डेय के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। अनामिका गार्डन के पास स्थित इस कार्यालय का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है।
उद्घाटन समारोह में प्रदेश मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन डॉ. अरविंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डी.के. सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के डॉ. विपिन सिंह, सचिव मंडल प्रयागराज मुकेश मौर्य, निखिल यादव, गंगापार उपाध्यक्ष घनश्याम केसरी, तहसील उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह, मंडल प्रशासनिक सचिव सतीश चंद्र, जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार, रवि पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, आयुष प्रताप सिंह एवं अनिल सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर नई न्यूज टीवी के प्रधान संपादक रोहित प्रजापति की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। साथ ही मानवाधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मानवाधिकार संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि संगठन से जुड़े प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को आम जनता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों को उचित सहायता दिलाने के लिए नियमानुसार पहल करना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
नए कार्यालय के उद्घाटन से कटका और झूंसी क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। कार्यालय के माध्यम से लोगों को उनकी समस्याओं के संबंध में उचित सलाह, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यालय खुलने से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब वे अपनी समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने जनहित में कार्य करने और मानवाधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *