तोप के गोले दाग पर दीपावली का किया गया आगाज

मुट्ठीगंज की रोशनी कम्पीटशन देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़

रोशनी कंपटीशन के दौरान सड़कों पर बिछाई गई लाइट तो तारें जमीं पर जैसे लगने लगें नजारें

तोप के गोले दाग पर दीपावली का किया गया आगाज

शानदार लाइटिंग को लेकर बिजली के कर्मचारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को किया गया सम्मानित

प्रयागराज ।  दशहरे के पावन पर्व एकादशी पर मुट्ठीगंज के एतिहासिक चौराहे पर न्यू बाल संघ रोशनी कमेटी, श्री मुट्ठीगंज रोशनी कमेटी, श्री सहयोग व्यापार मंडल रोशनी कमेटी, एवं बाल संघ रोशनी कमेटी के बीच जोरदार लाईट का कम्पटीशन किया गया जिसको लेकर सभी रोशनी कमेटी के बिजली के कर्मचारी
देर रात तक लगातार लाइटिंग को बढ़ाते रहे और सतरंगी रंगों से रंगी लाइटिंग
सड़कों पर उतार दी तो तारे ज़मीं पर होने के जैसे लगने लगें नजारें। और 50 फीट की बनी स्वागत गेट पर भगवान श्री राम पर आधारित प्रसंगों की लीला का, महादेव ,लक्ष्मी श्री हरि नारायण आदि का लाइटिंग का चित्रण ने सबका मन मोह लिया।
शानदार लाइटिंग देखने के लिए प्रयागराज के कोने-कोने से लोग आए हुए थे और सड़कों पर बिछी लाइट देखीं तो तारे ज़मीं पर का नजारा दिखाई देना लगा उसके अलावा, इसके अलावा मुट्ठीगंज की रोशनी कमेटियों के द्वारा बिजली के अधिकारी ठेकेदार और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर दशहरा संपन्न समारोह की मुख्य अतिथि
महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कल्याणी नंद गिरी ने रोशनी कमेटी के पदाधिकारियों को
अंग वस्त्रम पहनाकर, एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तत्पश्चात उन्होंने मुट्ठीगंज के चारों मार्ग की रोशनी कमेटियों को समानांतर रूप से प्रथम वरियता का स्थान देते हुए न्यूबाल संघ रोशनी कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र केसरवानी दादा, श्री सहयोग व्यापार मंडल रोशनी कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी गुड़, श्री मुट्ठीगंज रोशनी कमेटी के अध्यक्ष सतीश केसरवानी, बाल संघ रोशनी कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी को पुरस्कृत किया।
इस अवसर प्रतीकात्मक बने तोप से गोले दाग कर दीपावली का आगाज किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी ने किया
सम्मान समारोह में रामबाबू अग्रहरि,राजकुमार जायसवाल,रजत केसरवानी, संतोष अग्रहरि, राजकुमार केसरवानी, रविन्द्र जायसवाल, संदीप केसरवानी, कमेटी के अन्य पदाधिकारी आदि दूर-दूर से आए भारी भीड़ के साथ जनता जनार्दन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *