मेजा बीआरसी में दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की दूसरी काउंसलिंग आयोजित, 53 अभिभावकों ने किया प्रतिभाग

मेजा बीआरसी में दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों की दूसरी काउंसलिंग आयोजित, 53 अभिभावकों ने किया प्रतिभाग

सहारा सन्देश टाइम्स

मेजा। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), मेजा में गुरुवार को दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों की दूसरी काउंसलिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में 53 अभिभावकों एवं उनके बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजना आवश्यक है। इससे बच्चों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उनके शैक्षिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में बीआरसी से रोहित त्रिपाठी एवं विनय समदरिया तथा स्पेशल एजुकेटर अजीत कुमार मिश्रा और प्रदीप कुमार गुप्ता ने अभिभावकों को दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों एवं उनके कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं, मेडिकल असेसमेंट कैंप, स्काउट अलाउंस, स्टाइपेंड तथा आवश्यक सहायक उपकरणों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। काउंसलिंग का उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना और दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में संबंधित शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *