मेजारोड,शुकुलपुर ,बरी क्षेत्र की शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेंगा 

मेजारोड,शुकुलपुर ,बरी क्षेत्र की शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेंगा

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा प्रयागराज । मेजा क्षेत्र के नगर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने वाली है। 132 केवी उपकेन्द्र मेजारोड पर 33 के.वी. ट्रिपल फिटर पैनल बदलने का कार्य किए जाने के कारण 19-12-2025 मेजारोड,शुकुलपुर ,बरी क्षेत्र की शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इस कार्य का उद्देश्य विद्युत तंत्र को अधिक सुरक्षित, सुदृढ़ और निर्बाध बनाना बताया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुल सात घंटे मेजारोड, शुकुलपुर , बरी फीडर तथा मेजा क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक इकाइयों पर भी बिजली कटौती का प्रभाव पड़ेगा। एसडीओ सिरसा सत्य प्रकाश मिश्रा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्यों की पूर्व योजना बना लें।
सात घंटे तक प्रस्तावित इस बिजली बंदी से आम जनजीवन पर असर पड़ना स्वाभाविक है, लेकिन विभाग का मानना है कि यह अस्थायी असुविधा लंबे समय में क्षेत्र को स्थायी और बेहतर विद्युत सेवा प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। यह जानकारी सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *