उपमुख्यमंत्री ‘‘वीबी जी राम जी’’ योजनान्तर्गत एमएनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए
जी राम जी योजना के अन्तर्गत 125 दिन का रोजगार व प्रतिदिन 300 रूपये श्रमिकों को मिलेगी पारिश्रमिक की गारंटी, 7 दिन में होगा पारिश्रमिक का भुगतान-मा0 उपमुख्यमंत्री
जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के साथ संरेखित करना है-मा0 उपमुख्यमंत्री
मा0 उपमुख्यमंत्री ने लाभार्थिंयों को प्रशंसा पत्र, स्वीकृति पत्र एवं आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी प्रदान कर किया लाभान्वित
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज । माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘‘वीबी जी राम जी’’ योजना ‘‘लांच’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मा0 केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना के राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘लांच’’ कार्यक्रम तिरूपति, आन्ध्र प्रदेश में किया गया, जिसका मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर बीबीएस कालेज के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। आयोजित कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा लाभार्थिंयों को प्रशंसा पत्र, स्वीकृति पत्र एवं आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी प्रदान की गयी।
राष्ट्रीय स्तर पर तिरूपति में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लोगो से जी राम जी योजना के विषय पर संवाद कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के विकास खण्ड कौड़िहार निवासी श्री रंजीत कुमार मौर्या के द्वारा एमएनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से योजना के बारे में संवाद किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में वीबी जी राम जी योजना के लांचिंग की सभी को बधाई देेते हुए कहा कि वीबी जी राम जी योजना के अन्तर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों के पारिश्रमिक को 252 रूपये से बढ़ाकर 300 रूपये प्रतिदिन कर दिया गया है। कहा कि मनरेगा के तहत पहले 100 दिन रोजगार की गारंटी मिलती थी, परंतु जी राम जी योजना के अन्तर्गत इसे बढ़ाकर 125 दिन रोजगार की गारंटी उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा में लीकेज था, जिसके कारण बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था, लेकिन अब वीबी जी राम जी योजना के तहत लीकेज को रोकने के लिए प्रावधान बनाये गये है, जिससे भ्रष्टाचार खत्म होगा। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत, मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लक्ष्य के साथ-साथ अब हमारा लक्ष्य विकसित ग्राम सभा बनाने का है। पहले श्रमिकों को मनरेगा योजना के तहत उनके पारिश्रमिक का भुगतान 15 दिनों में किया जाता था, अब इस योजना के अन्तर्गत 7 दिनों में श्रमिकों के पारिश्रमिक भुगतान की व्यवस्था बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को 125 दिन की वैधानिक मजदूरी, रोजगार गारंटी प्रदान करने, ग्रामीण विकास ढांचे को विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के साथ संरेखित करना है। जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और उत्पादक रोजगार सृजन करना, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन, ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों की आर्थिक भागीदारी मे वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर टिकाउ परिसम्पतियों का सृजन है।
मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जी राज जी योजना के लाभार्थियों को अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभ से भी लाभान्वित किए जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास बनाने में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामसभा में भी अब सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। यदि ग्राम सभा में किसी पात्र लाभार्थी को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास के तहत चिन्हित किया गया है और उसके पास जमीन नहीं है, तो डबल इंजन की सरकार उस लाभार्थी को जमीन का पट्टा के माध्यम से उसको जमीन उपलब्ध कराकर उसका मकान बनवाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीबों को अमीर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार अन्तिम पायदान के व्यक्ति के साथ खड़ी है, हर पात्र लाभार्थी को केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमृत सरोवरों के निर्माण का कार्य जी राम जी योजना के तहत कराया जायेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अमृत सरोवर बनाने में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। कहा कि ग्राम स्तर पर बैठक कर ग्राम सभा के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाये और उसके अनुरूप कार्य किया जाये, जिससे कि ग्राम सभा को विकसित ग्राम सभा बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अब सभी श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान उनके खाते में पारदर्शी तरीके से समय से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के अन्तर्गत श्रमिकों को प्रशिक्षण प्रदान करके आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे वे श्रमिक से आगे बढ़कर राजमिस्त्री या अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सके। ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए सरकार के द्वारा लोकल स्तर पर इस योजना के अन्तर्गत लोगो को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य और संकल्प है कि प्रदेश में एक भी कच्चा मकान न रहे, इसके लिए सभी पात्र लाभार्थिंयों को चिन्हित कर उनको आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराये जा रहे है। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बन रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार उद्यमियों और व्यापारियों को हर-सम्भव सहायता प्रदान कर उन्हें प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है, इसी का परिणाम है कि प्रदेश में पहले से कई गुना ज्यादा निवेश हो रहा है और टैक्स कलेक्शन भी कई गुना बढ़ा है, जिससे देश व प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है। देश व प्रदेश में समूह की दीदियों को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण मा0 प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। कहा कि सरकार के द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त-दूस्स्त बनाने का कार्य किया गया है, जिससे कि सभी को सुरक्षा का माहौल मिला है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के सिंह, मा0 विधायक फूलपुर दीपक पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, उपायुक्त श्रम रोजगार गुलाब चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
