छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन कल, उमरपुर नीवा घाट पर जुटेंगे मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी

छठ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन कल, उमरपुर नीवा घाट पर जुटेंगे मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। प्रदेश मानवाधिकार संगठन भारत की ओर से रविवार, 15 नवंबर 2026 को उमरपुर नीवा, घाट धूमनगंज, प्रयागराज में भव्य छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष/चेयरमैन डॉ. अरविंद सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से किया जाएगा। आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डीके सिंह एवं सचिव मंडल डॉ. विपिन सिंह निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह एडवोकेट शामिल होंगे। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह एवं मीडिया प्रभारी प्रजापति जी को भी आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डीके सिंह द्वारा सभी अतिथियों का आगमन शाम 4:20 बजे सुनिश्चित किया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव कैप्टन डीके सिंह ने अतिथियों के आगमन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *