साहू समाज का प्रतिभा सम्मान एवं समरसता भोज रविवार को 

साहू समाज का प्रतिभा सम्मान एवं समरसता भोज रविवार को

आदर्श सहारा टाइम्स

मेजा, प्रयागराज। भारतीय राष्ट्रीय वैश्य महासंघ के तत्वाधान में आगामी 11 जनवरी रविवार को स्वयंवर गेस्ट हाउस अमीलहवा,सिरसा में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समरसता भोज का आयोजन किया गया है जिसमें वैश्य समाज के ऐसे लोग जो सरकारी या सहकारी नौकरियों से सेवानिवृत हो चुके है उनको महासंघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा और वैश्य समाज के जो गरीब और असहाय लोग है उन्हें ठंड से बचाव के लिए कम्बल भी वितरित किया जाएगा। महासंघ द्वारा वैश्य समाज के ऐसे बच्चे जो कि आर्थिक तंगी के कारण स्नातक स्तर तक की शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते है उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाती है महासंघ द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रयागराज के लोकप्रिय सांसद उज्ज्वल रमण सिंह होंगे । महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजक दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए वैश्य समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सिरसा पहुंच कर समारोह को सफल बनाने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *