सेवा सेतु अभियान का हुआ समापन, विभागीय स्टॉल के जरिए लोगों को योजनाओं का मिला लाभ
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा । मेजा में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय सेवा सेतु अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। अभियान के अंतिम दिन 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सात दिवसीय सेवा सेतु अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं तथा योजनाओं से संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।
