मांडा खास में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, महापुरुषों के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

मांडा खास में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, महापुरुषों के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

लॉर्ड बुद्धा स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ किया भ्रमण, महापुरुषों को किया नमन

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा खास स्थित लॉर्ड बुद्धा स्कूल में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री सहित अन्य महापुरुषों को याद करते हुए उनके सम्मान में अमर रहें के नारे लगाए।
विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार एवं अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में बच्चों ने मांडा क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने महापुरुषों के नाम के जयकारे लगाते हुए लोगों को उनके आदर्शों और योगदान की याद दिलाई। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भ्रमण के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ वापस विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति, महापुरुषों के प्रति सम्मान और उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *