RSJD इंस्टीट्यूट एवं शक्ति डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

RSJD इंस्टीट्यूट एवं शक्ति डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा खास, प्रयागराज। मांडा खास स्थित RSJD इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन एवं शक्ति डिजिटल लाइब्रेरी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा परिसर तिरंगे और देशभक्ति के रंग में नजर आया।
कार्यक्रम में डायरेक्टर विष्णु कांत गुप्ता, संस्थापक रामसागर गुप्ता एवं ट्रेनर सचिन गुप्ता की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह शिक्षा, मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ देश के विकास में अपना योगदान दे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
संस्थापक रामसागर गुप्ता ने विद्यार्थियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही युवाओं को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है। वहीं डायरेक्टर विष्णु कांत गुप्ता ने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। ट्रेनर सचिन गुप्ता ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *