बिजौरा निषाद बस्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों ग्रामीण व बच्चे हुए शामिल
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा, प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेजा क्षेत्र के बिजौरा निषाद बस्ती में भावी प्रधान सुनील निषाद के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने “जय हिंद, जय भारत” के नारे लगाकर देश के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
इस दौरान भावी प्रधान सुनील निषाद ने ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और स्कूल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रामीणों ने सुनील निषाद की सामाजिक सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि, “बिना किसी सत्ता और पद के भी सुनील निषाद गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार खड़े रहते हैं। समाज को ऐसे युवा और ईमानदार समाजसेवियों की जरूरत है।”
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने एकता, शिक्षा तथा समाजसेवा के प्रति संकल्प व्यक्त किया।
