पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जनपद बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ एवं संबोधन माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम का प्रदेशव्यापी प्रसारण किया गया, जिसके क्रम में पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में भी ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमिश्नरेट प्रयागराज के विभिन्न थानों से लगभग 650 ग्राम प्रहरी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, विधायक बारा वाचस्पति, विधायक फूलपुर दीपक पटेल एवं विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त प्रयागराज पीयूष मोर्डिया, मंडलायुक्त प्रयागराज डॉ. लोकेश एम., अपर पुलिस आयुक्त डॉ अजय पाल शर्मा, कानून व्यवस्था अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल, मुख्यालय सहित समस्त जोन के पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुँचाने तथा पुलिस और आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस के सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी सतर्कता एवं समय पर दी गई सूचना से अपराधों की रोकथाम तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, गांव में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों एवं विवादों की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को देने तथा जनसुरक्षा में सक्रिय सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रहरियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मीडिया बंधुओं की भी उपस्थिति रही। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस एवं ग्राम प्रहरियों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *