जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है स्वाधीनता दिवस-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत माता की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम भेंट एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद नायकों के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ रहेगा

पूरे जनपद में उमंग व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वाधीनता दिवस

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने 80 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया l पूरे जनपद में धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ 80वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।जिलाधिकारी ने झण्डा फहराकर सलामी दी और देश को आजादी हासिल कराने में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महापुरूषों तथा अमर शहीदों को श्रद्धार्पूवक नमन किया तथा आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर जनपदवासियों को शुभकामनाए दी।

जिलाधिकारी ने संगम सभागार पहुंचकर सभागार में दीप प्रज्वलन कर व भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया l जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। जिलाधिकारी ने हिन्दुस्तान को विविधताओं वाला देश बताते हुए कहा कि विभिन्न धर्म, जाति, वर्ग, बोली, वेशभूषा आदि के बाबजूद हमारा देश एकता-अखण्डता की मिसाल है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें समय के साथ-साथ अपनी सोच को बदलना होगा तथा हमको अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करना होगा। जिलाधिकारी ने लोगो से देशहित और जनहित में काम करने के लिये अपील करते हुए कहा कि जिस पद पर आप सभी आसीन है उसकी गरिमा को बनायें रखने के साथ साथ पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से काम करे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता, समानता और समाज के उपेक्षित, शोषित, कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य करना हैं। उन्होंने देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने और देशहित में कार्य करने के लिए कहा है ।  उन्होने कहा कि हमें अपने अधिकारो के साथ साथ कर्तब्यों को याद रखना चाहयें। उन्होने कहा कि जिस कार्य को करे उसको पूरे भाव से करे। उन्होने कहा कि किसी को सुझाव देने से पूर्व उस स्वयं अमल करें। उन्होंने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का यदि कोई कार्य हो तो उसे प्राथमिकता पर करें और उनका सम्मान करें l उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें तथा उन्हें देश का एक अच्छा नागरिक बनाए।

इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारी गण, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट गण, कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *