बाउंड्री वॉल और दरवाजा गिराकर जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
आदर्श सहारा टाइम्स
प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कान्हईपुर में अनुसूचित जाति (पासी) बिरादरी के एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर उसकी भूमि की बाउंड्री वॉल और दरवाजा गिराकर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित लव-कुश पुत्र रोशन लाल ने थाने में प्रार्थना-पत्र देकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित का आरोप है कि 14 अगस्त को सिकंदर यादव, दीक्षा यादव, वीरान यादव तथा उनके सहयोगियों द्वारा उसकी भूमि पर लगी बाउंड्री वॉल और दरवाजा गिराकर अपनी बाउंड्री किए जाने का प्रयास किया गया। पीड़ित के मुताबिक विपक्षी दबंग प्रवृत्ति के हैं, जिसके चलते उसे अपनी भूमि पर अवैध कब्जे के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।
लव-कुश ने पुलिस से मौके पर पहुंचकर निर्माण एवं कब्जे की कार्रवाई रुकवाने, भूमि की स्थिति की जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने अपनी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की भी गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।
