AK INFRA DREAM के प्लॉट पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

AK INFRA DREAM के प्लॉट पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आदर्श सहारा टाइम्स

मांडा, प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में पंडित रामानंद महाविद्यालय के सामने स्थित AK INFRA DREAM के प्रोजेक्ट प्लॉट पर देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, प्रॉपर्टी एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर रामराज कुशवाहा, महेंद्र प्रताप, मंजेश कुशवाहा, आलोक यादव, इंद्रजीत मौर्या, हरिकृष्ण कुशवाहा एवं आकाश गुप्ता सहित समस्त मांडा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। आज हम सभी का दायित्व है कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखें तथा अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान दें।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत रहा और लोगों ने एक-दूसरे को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *