गरीब असहाय कों बाटे गए कंबल,लोगों में ख़ुशी की लहर
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा ,प्रयागराज ।नए वर्ष के आगमन के साथ ठण्ड ने भी दस्तक दें दी है. यह कड़ाके की ठण्ड गरीबों-असहायों के लिए नई मुसीबत बनकर आयी है परन्तु सेवा का संकल्प की भावना के साथ कई समाजसेवी कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य में भागीदारी बन रहें है. हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी मेजा अंतर्गत ग्राम कनिगड़ा निवासी अजय कुमार मिश्रा,नागेंद्र कुमार मिश्रा (BDC) द्वारा पिता जी (स्व0 राजेश्वरी प्रशाद मिश्रा) के पुण्यतिथि पर प्रयागराज के अनेको स्थानों पर गरीब असहाय कों कंबल वितरण का कार्य किया गया.यह कार्य स्वरुप रानी मेडिकल कॉलेज,प्रयागराज रेलवे स्टेशन, तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किया गया.इस पुनीत कार्य में मिश्रा परिवार से हर्ष मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, दिव्यांशु मिश्रा(बम बम) देवर्षी शुक्ला,नितेश तिवारी,इलाहबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता राहुल तिवारी,तपन ठाकुर आदि लोगों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
