हर घर तक स्वच्छ पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास ,सुनील कुमार निषाद

हर घर तक स्वच्छ पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास ,सुनील कुमार निषाद

सुनील कुमार निषाद,ग्राम बिजौरा पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में

जनता की सेवा – मेरा संकल्प

प्रिय वार्ड नं. 71 – उरुवा बिजौरा प्रथम के सम्मानित मतदाता बंधुओं,

मेजा ,प्रयागराज। सुनील कुमार निषाद, आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से इस बार ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरा हूँ। मेरा उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र की सेवा करना और विकास की एक नई दिशा देना है।
हमारा क्षेत्र मेहनतकश किसानों, युवाओं, माताओं-बहनों और बुजुर्गों का क्षेत्र है। यहां की समस्याएँ—सड़क, नाली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और सरकारी योजनाओं का सही लाभ—इन सबका समाधान ही मेरी प्राथमिकता है।

गांव की टूटी सड़कों और जल निकासी की समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।
हर घर तक स्वच्छ पेयजल और मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने का प्रयास होगा।
युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा।
क्षेत्र में पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की जाएगी।
मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूँ। मेरा संकल्प है कि मैं हर समय आपके सुख-दुख में साथ खड़ा रहूँगा और बिना भेदभाव के सबकी आवाज बनूँगा। आपका एक-एक वोट क्षेत्र के विकास, सम्मान और मजबूत नेतृत्व की ओर कदम होगा। आइए, मिलकर वार्ड नं. 71 – उरुवा बिजौरा प्रथम को एक आदर्श और विकसित क्षेत्र बनाएं। सभी से निवेदन है कि एक बार मौका दीजिए कि मै समाज और क्षेत्र के विकास कार्यों में सहयोग कर सकूं।
आपका समर्थन – हमारे क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य।
भावी प्रधान सुनील कुमार के बातचीत के दौरान कहा कि होली रंगों का यह अनूठा भारतीय त्यौहार है। जो एकता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि होली का त्यौहार लोगों के जीवन में रंग भरने के साथ-साथ सभी को समाज में सदभाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। एकता व भाईचारे की भावना के साथ इस पर्व को मनाए। रंगों का त्यौहार मनाते समय दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की गई है। त्यौहार की आड़ में उपद्रव जैसी घटनाओं से दूर रहते हुए कानून को हाथ में लेने से बचें। इस त्यौहार के दिन अपने घर में रह कर परिवार के बीच रह के बिजौरा मेजा प्रयागराज ग्राम सभा में होली बड़े धूम धाम से मनाई गई I
ग्रामीणों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *