नजरथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग में 32वां जीएनएम दीक्षांत एवं 36वां दीप प्रज्वलन समारोह संपन्न

नजरथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग में 32वां जीएनएम दीक्षांत एवं 36वां दीप प्रज्वलन समारोह संपन्न

 

आदर्श सहारा टाइम्स

प्रयागराज। नजरथ हॉस्पिटल स्कूल ऑफ नर्सिंग द्वारा 32वें जीएनएम दीक्षांत समारोह एवं 36वें दीप प्रज्वलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह समारोह नर्सिंग पेशे की गरिमा, सेवा भावना, ज्ञान और करुणा का प्रतीक बनकर आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बिशप लूइस मस्करेन्हस ने की, जबकि मुदित चंद्रा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कोविड-19 काल में ऑक्सीजन एक्सप्रेस संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का विशेष उल्लेख किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आयूषी भटनागर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि ने छात्रों को सेवा, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करने का संदेश दिया।
समारोह की शुरुआत भव्य प्रार्थना नृत्य से हुई। 36वें बैच के 39 नवप्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थियों ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर मानवता की सेवा की शपथ ली। वहीं 32वें बैच के स्नातक विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। सिस्टर मोनिका लोबो को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि कुमारी एली मिंज एवं कुमारी अन्नू को नैदानिक कौशल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अस्पताल प्रशासन ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों के योगदान और त्याग की सराहना की। समारोह के अंत में अतिथियों, चिकित्सकों, धर्मप्रांतीय पुरोहितों एवं अभिभावकों के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *