अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग, गेहूं जलकर हुआ राख
आदर्श सहारा टाइम्स
उरुवा क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ा गांव के बगल मोनू सिंह के गेहूं खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब दो बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फिलहाल आग लगने के कारण का अभी तक स्पष्ट नहीं चल पाया है।
