एम एल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया
आदर्श सहारा टाइम्स
मेजा,प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बगहा,सिरसा स्थित एम एल पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 में वार्षिक परीक्षा में अपने कक्षा में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र – छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया स्कूल के चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय ज्ञान का मंदिर है और शक्ति का केंद्र है बच्चो को पूरी मेहनत और लगन से पढ़ना चाहिए जो बच्चे ध्यान पूर्वक पढ़ाई करते है वे जरूर अपनी मंजिल को प्राप्त करते हैं। प्रधानाचार्य विपिन शुक्ला ने बताया कि शिक्षा समाज का दर्पण है इसलिए सभी लोगो को शिक्षा जरूर लेनी चाहिए ,स्कूल में स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार इशिता पांडेय को दिया गया शिक्षक लवलेश यादव,मनोज विश्वकर्मा,सविता शुक्ला,रिशु शर्मा,गौरव पांडेय,विजय जैसल,मोहन मिश्रा,विपुल कुमार,आकाश गुप्ता,कमलेश प्रसाद शिक्षिकाएं इति सिंह,सविता शुक्ला,पूजा त्रिपाठी, रीना यादव,मीनाक्षी यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
