ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

आदर्श सहारा टाइम्स

नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना करछना गलुआबाद ओवरब्रिज के नीचे हुई। युवक की पहचान शादाब पुत्र रफीक निवासी ग्राम गलुआबाद के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के पास फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक एक ट्रेन गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल में जुटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *